साली की बेटी देख मौसा को डोली नीयत और कर दिया रिश्तेदारी को तार-तार
punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 05:12 PM (IST)

पंचकूला: यह मुहावरा सही मायने में यहां सही बैठता है कि ''जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना''। एक महिला को बहन के पति को घर में शरण देना इतना मंहगा पड़ गया कि उसने कभी सोचा भी न होगा। बहन के पति का साली की नाबालिग बेटी पर नीयत डोल गई। मौका पाकर उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना का पता तब चला जब नाबालिग बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। रिश्तेदारी के चलते परिवार वालों को उस पर शक भी नहीं हुआ। भनक लगते ही आरोपी मौसा फरार हो गया।
काम की तलाश में आया था यहां...
पीड़िता की मां के मुताबिक काम की तलाश में उसकी बहन का पति पंकज राज बिहार से कालका आया। रिश्तेदार होने के नाते उसने उसे घर में शरण दे दी। पंकज अक्सर टी.वी. देखने के बहाने उसकी बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में उसके बिस्तर पर बैठा रहता था।
टी.वी. देखने के बहाने किया दुष्कर्म...
13 वर्षीय बेटी के ने बताया कि वह टी.वी. देखते-देखते कई बार उससे अश्लील हरकतें करता था। बच्ची इस बात को अनदेखा करती थी। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। एक दिन बेटी घर में अकेली थी। दोनों अंदर के कमरे में टी.वी. देख रहे थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बताने पर देता था जान से मारने की धमकी...
लड़की जब रोने लगी और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कहने लगी तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद भी आरोपी कई बार बच्ची को हवस का शिकार बनाता था।
ऐसे हुआ खुलासा...
मामला का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने परिजनों से पेट दर्द होने की शिकायत की। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। भनक लगते ही मौसा पंकज राज फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि मां अपनी बेटी का पी.जी.आई. में इलाज करवाने पहुंची तो उन्हें मैसेज मिला कि 13 साल की लड़की से रेप हुआ है और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।