शादी का झांसा देकर नाबालिगा से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 10:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिगा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब लड़की ने युवक से शादी करने को कहा तो युवक ने इंकार कर दिया।

 लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने नाबालिगा का मैडीकल करवाकर आरोपी सन्नी के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

 पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि 2 माह पहले महीने पहले उसकी मुलाकात सन्नी के साथ हुई थी। सन्नी ने उसके शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। इस दौरान सन्नी ने शादी करने के नाम पर कई बार बलात्कार किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो सन्नी से मना कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News