नाबालिग ने नाबालिगा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, घर में ही रखा था छुपाकर

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 11:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): बापूधाम में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 16 वर्षीय बच्चे ने उससे दुष्कर्म कर दिया। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने लड़के को पकड़कर उसकी निशानदेही पर लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिगा का मैडीकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

 सैक्टर-26 थाना पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के के खिलाफ अपहरण और दुराचार का केस दर्ज कर उसे ड्यूटी मैजिस्टे्रट के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। बापूधाम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के ने अपहरण कर दिया है। लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस टीम बनाकर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने लड़के के घर पर छापा मारकर लड़के को दबोच लिया और लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने उससे जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गया और उससे बलात्कार कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News