14 वर्षीय नाबालिगा से चाचा ने होटल में किया रेप, काबू

Tuesday, May 14, 2019 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़(राणा): 14 वर्षीय नाबालिगा को बहाने से होटल में बुलाकर उसके चाचा ने उससे रेप कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी पलविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पड़ताल की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मम्मी-पापा दोनों मजदूरी करते हैं। रविवार को वह 2-3 बजे के करीब एक्टिवा पर जा रही थी।

 इसी दौरान जब वह रास्ते में पडऩे वाले एक पैट्रोल पंप पहुंची तो उसका चाचा मिला। उसने कहा कि उसे जरूरी बात करनी है। इसके बाद वह उसे एक साथ लगते होटल में ले गया। जहां पर वह कुछ देर तक बातें करता रहा। इसके बाद आरोपी उसे होटल के ऊपर वाले कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 2-3 घंटे तक उसे वहां पर रखा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इस दौरान जब वह होटल से नीचे आई तो उसे उसका दूसरा चाचा मिल गया, जिसे उसने आपबीती बताई। इसके बाद उसने रेप की शिकायत सोहाना थाने में दर्ज करवाई।

bhavita joshi

Advertising