विदेशी महिला से रेप करने के आरोपी को नहीं पकड़ सकी चंडीगढ़ पुलिस

Monday, Dec 31, 2018 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : आई.टी. पार्क स्थित ललित होटल में विदेशी महिला से फुट मसाज के दौरान रेप करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी। पुलिस की 6 टीम आरोपी फरहान अख्तर को पकडऩे के लिए यू.पी. के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी। फरहान ने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है, जिसके कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पवा रहा है।  

यह था मामला :
यू.के. निवासी महिला 20 दिसंबर को अपने साथी के साथ आई.टी. पार्क स्थित होटल में ठहरी थी। 50 वर्षीय महिला होटल में फुट मसाज करवाने लगी। फरहान अख्तर पैरों की मसाज करते-करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट छेडऩे लगा। विदेशी महिला ने होटल स्टाफ को शिकायत दी। 

होटल प्रबंधक ने आरोपी फरहान को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने साथी के साथ घूमने शिमला चली गई थी। 25 दिसंबर को महिला शिमला से वापस होटल में आई। 26 दिसंबर को महिला ने आरोपी फरहान अख्तर के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना आई.टी. पार्क ने आरोपी पर मामला दर्ज किया था।
 

Priyanka rana

Advertising