चंडीगढ़ के नामी होटल में फुट मसाज करा रही ब्रिटिश महिला से दुष्‍कर्म

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़ : थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। होटल में ठहरी होटलकर्मी ने भारत घूमने आई विदेशी महिला से पहले दुष्कर्म किया फिर वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। आरोपी कर्मचारी महिला को यहाँ फुट स्पा देने आया था। इस दौरान मसाज कर रहे कर्मचारी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। 

विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। फिर होटल स्टाफ के अन्य सदस्यों के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अब युवक की तलाश करने में जुट गई है। थाना आई.टी. पार्क के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया। इसके बाद महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया। थाना पुलिस देर रात तक फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार यू.के. निवासी महिला बीते करीब पांच दिन से थाना आईटी पार्क स्थित एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ ठहरी थी। शुक्रवार को महिला फुट स्पा के लिए रूम में गई। इस दौरान कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म किया और उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से आरोपी से संबंधित पूरा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

अब पुलिस आरोपी के घर और उसके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला है। पुलिस होटल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से भी सुराग तलाश रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News