पहले फेसबुक पर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया रेप

Saturday, Dec 21, 2019 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : शादी का झांसा देकर स्थानीय युवती से दुराचार करने वाले आरोपी पठानकोट निवासी आकाश (25) के खिलाफ सैक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आकाश ने उसके साथ 2 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती की थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और वह मिलने लगे। आकाश ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ संबंध बनाने लगा। दो साल तक आरोपी पीड़िता के साथ लगातार संबंध बनाता रहा और अब उसने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। 

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध :
दूसरा केस सैक्टर-17 थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। इस केस के तहत स्थानीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मध्यप्रदेश स्थित सिंगरौली के रहने वाले विवेक ने उसके साथ शादी का वादा किया और उसके साथ संबंध बनाए। कई बार पीड़िता के साथ संबंध बनाए जाने के बाद विवेक से उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

Priyanka rana

Advertising