12 साल की मासूम से ताया के बेटों ने किया रेप

Saturday, Dec 14, 2019 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : 12 साल की मासूम बहन से दुराचार करने के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता के ताया के 2 बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। 

आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता स्नेहालय से अपने ताया के घर पर कुछ दिन रहने आई थी। बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई थी। बस इसी समय पीड़िता को पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके ताया के बेटों ने उससे रेप किया। जब वह वापस स्नेहालय पहुंची तो उसने अपनी टीचर को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  

Priyanka rana

Advertising