10 साल की बच्ची से रेप करने वाले को 20 साल कैद

Sunday, Dec 08, 2019 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) :10 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को मनीमाजरा निवासी संजीव कुमार को जिला अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला 10 महीने और 19 दिन के भीतर सुनाया। अदालत ने दोषी पर 55 हजार जुर्माना भी लगाया है जो पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच हजार रुपए स्टेट के खाते में जाएंगे। 

पड़ोस में ही रहता था दोषी :
दायर मामला जनवरी, 2019 का है। नाबालिग बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पांच बच्चे हैं। 3 जनवरी को वह पति के साथ गांव में किसी शोक सभा में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान उसके बच्चे मनीमाजरा में अपने रिश्तेदार के पास थे। जब वह 19 जनवरी को वापस लौटी तो उसकी बेटी रोने लगी। बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अंकल संजीव उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और गलत काम किया। 

संजीव ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। रेप करने के बाद संजीव उसे घर में छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने संजीव के परिवार से बात करनी चाही तो उसके परिवार वाले बहाने बनाने लगे और संजीव को पीड़ित परिवार के सामने नहीं लाया गया। 

इस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची का मैडीकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने संजीव कुमार पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

Priyanka rana

Advertising