पहले हुई फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

Sunday, Sep 01, 2019 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे रेप कर दिया। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. कर केस चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मौली कॉम्पलैक्स निवासी अजय के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दिल्ली पुलिस शनिवार को पीड़िता को लेकर मौलीजागरां थाने आई थी। दिल्ली में पीड़िता ने रेप की शिकायत दी थी, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर ली थी। युवती ने बताया कि वह अपने दादा-दादी के साथ दिल्ली में रहती है। 27 जुलाई को उसकी मौली कॉम्पलैक्स, चंडीगढ़ के रहने वाले अजय से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसने उससे शादी का वादा किया। 

22 अगस्त को युवती शादी के लिए चंडीगढ़ अजय के पास आई थी। अजय ने उसका बलात्कार किया और शादी से मुकर गया। इसके बाद उसने पीड़िता को वापस दिल्ली भेज दिया, जिसके बाद पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की थी।
 

Priyanka rana

Advertising