महिला से किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 12:12 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-14 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला एक व्यक्ति ने रेप किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दो बार रेप किए जाने की शिकायत दी है। 

मामला उस समय सामने आया जब पीड़ित महिला स्वयं मैडीकल के लिए अस्पताल पहुंची। अस्पताल से महिला थाना को सूचना दी गई। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दो बार रेप किया। जब इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News