रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली मनमोहक झांकियां, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2017 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़(मीनाक्षी) : श्री रामनवमी उत्सव के उपलक्ष्य में हिंदू पर्व महासभा ने श्री सनातन धर्म मंदिर सैक्टर-23 से विशाल शोभायात्रा निकाली जो सैक्टर-22, 21, 20, 32 आदि सैक्टरों से होते हुए श्री राम मंदिर सैक्टर-47 में संपन्न हुई। 40 के करीब सजी झांकियों के दर्शन भक्तों ने किए। हिंदू पर्व महासभा की सबसे बड़ी झांकी 35 फुट ऊंची थी। इसमें सुसज्जित रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी के दर्शन भक्तों को करवाए गए। सभा के मुख्य संरक्षक विजय कपूरिया, अध्यक्ष बी.पी. अरोड़ा, कमलेश सूरी, सहित अन्य सदस्यों ने भगवान राम का पूजन किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News