गृह सचिव का घेराव करने जा रहे होमगार्ड जवानों को पुलिस ने पीटा, सैंकड़ों गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो) : हरियाणा प्रदेश के सैंकड़ों होमगार्ड जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी मांगों के समर्थन में सैक्टर 26/28 की लाइट से एक विशाल रैली निकाली। वे गृह सचिव हरियाणा के आवास का घेराव करने की कोशिश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस से उलझ गए।

पुलिस ने होमगार्ड जवानों को बमुश्किल नियंत्रण में किया और उन पर जमकर लाठियां बरसाईं, जिसमें दर्जन भर जवानों के घायल होने की सूचना है। होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर वाहनों में भर कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया। देर शाम सभी को कानूनी कार्रवाई पूरी कर रिहा किया गया। 

नैशनल होमगार्ड एसोसिएशन के होमगार्ड जवान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग कर रहे थे। होमगार्डस जवानों का कहना है कि 2015 में सर्वोच्च न्यायालय भारत से आए आदेश समान कार्य समान वेतन को देश के विभिन्न प्रदेशों में चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व अन्य प्रदेशों में लागू कर दिया लेकिन आज भी हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को कूड़े में डाल दिया।  

3 अप्रैल से जवान रैली मैदान में धरने पर बैठे हैं लेकिन हरियाणा सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही थी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करवाने की बात करने के लिए हम गृह सचिव को मांग पत्र देकर गुहार लगाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी आवाज को रौंद दिया गया। इस मौके पर आरोप लगाए कि उन पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए जिन्होंने लाठीचार्ज करते हुए तिरंगे का भी अपमान किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News