राजेश कालिया बने चंडीगढ़ के नए मेयर

Friday, Jan 18, 2019 - 04:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल मेयर चुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी राजेश कालिया मेयर चुनाव जीत गए हैं। राजेश कालिया को 16 वोट ओर सतीश कैंथ को 11 पड़े। जिसमें कांग्रेस की 4 वोट, 1 निर्दलीय की वोट और 5 भाजपा के ही पार्षदों ने कैंथ के लिए वोट किया था। भाजपा की इतने बड़े बहुमत के बाद भी कैंथ मात्र 5 वोटों से हार गए। 

 

सांसद किरण खेर ने पहला वोट डालकर चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की। दूसरा वोट महेश इंद्र संधू और तीसरा वोट पार्ष राज बाला मलिक ने डाला।इसके बाद रविकांत शर्मा, सुनीता धवन, शीला फूल सिंह, राजेश कालिया, अरुण सूद, गुरबख्श रावत, हरदीप सिंह, सतीश कैंथ ने अपने-अपने वोट डाले।

 

पार्टी ने राजेश कालिया पर क्यों जताया था भरोसा
राजेश कालिया भले ही पहली बार पार्षद बने हो, लेकिन पार्टी में वे काफी अनुभवी हैं। वे आरएसएस में द्वितीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक हैं। एससी-एसटी मोर्चा चंडीगढ़ के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। पार्टी से जुड़े आंदोलनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। 

 

राम जन्मभूमि आंदोलन के वक्त पर भी उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। वाल्मीकि समुदाय में उनकी पकड़ भी काफी मजबूत है। पार्टी का मानना है कि शहर में इस समुदाय का करीब एक लाख वोट है, जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काफी मायने रखता है। ये सब बाते राजेश कालिया के पक्ष में गईं और उनके नाम पर मुहर लगाई गई।
 

pooja verma

Advertising