चंडीगढ़ की नई मेयर बनी भाजपा की राजबाला मलिक

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 02:38 PM (IST)

चंडीगढ़(राय) : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ ने शुक्रवार को भाजपा की राजबाला मलिक को अपना नया मेयर चुन लिया है। राजबाला ने 22 वोटें हासिल कर मेयर का चुनाव जीता। साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर पद भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया है। इस पद पर भाजपा के रविकांत शर्मा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा ने डिप्टी मेयर पद के लिए जगतार जग्गा को चुना है। वहीं कांग्रेस द्वारा सीनियर डिप्टी मेयर शीला फूल सिंह और डिप्टी मेयर के पद के लिए रविंदर कौर गुजराल को खड़ा किया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News