आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 12:47 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : बुधवार को हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर के कई सैक्टरों में पानी भर गया। इसमें सैक्टर 15,19,20, इंडस्टियल एरिया व अन्य शामिल है। जिसे लेकर नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल और ई.ओ. जरनैल सिंह को फील्ड में निकलना पड़ा। घरों में घुसे पानी की वजह से लोगों को काफी नुक्सान हुआ।  

PunjabKesari

वहीं सैक्टर-19 पंजाब के जीरकपुर में पड़ते बलटाना के साथ सटा है। दोनों क्षेत्रों के बार्डर पर बरसाती नाला ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस जाता है। बुधवार को जब लोगों के घरों में पानी घुसा तो नगर निगम के अफसरों की नींद खुली और वह खुद मौके पर पहुंचे। ठेकेदार के जरिए जे.सी.बी. मंगवाई गई और नाले की सफाई करवाई। 

PunjabKesari

वहीं सैक्टर 25 में तो अधिकारियों ने बारिश के पानी की निकासी के लिए लोगों के घरों के सामने सड़क खोद कर नाली बना डाली। ताकि पानी जमा न हो सके। सैक्टर-15 मार्कीट के प्रधान विजय शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों से अपील की है कि बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। 

PunjabKesari

वहीं पूर्व कमिश्नर एवं मौजूदा प्रशासक राजेश जोगपाल ने कहा कि मेरे खुद के घर में बारिश का पानी घुस गया। जिसकी वजह से फर्नीचर व अन्य सामान खराब हो गया। वहीं ई.ओ. जरनैल सिंह नगर निगम पंचकूला ने बताया कि जैसे ही पता चला कि लोगों के घरों में पानी घुसा है तो तुरंत मौके पर पहुंचे और टीम के साथ पानी को निकलवाया। 

PunjabKesari

ठेकेदार के खिलाफ निगम ने नहीं की कार्रवाई :
बारिश में सैक्टर-19 में अक्सर पानी भर जाता है। जिससे निजात दिलवाने के लिए नगर निगम की मीटिंग में वर्ष 2017 में री-चार्जेबल बोर का प्रस्ताव पारित किया लेकिन नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से वह काम पहले तो लेट शुरू हुआ। 

PunjabKesari

अगर समय रहते मॉनसून से पहले री-चार्जेबल बोर का काम मुकम्मल हुआ तो आज लोगों के घरों में बारिश का पानी न घुसता। अहम बात यह भी है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करना भी उचित नहीं समझा जिसने काम अधूरा ही छोड़ रखा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News