किसानों के लिए आफत बनी बारिश

Monday, Sep 25, 2017 - 11:48 AM (IST)

मोहाली/जीरकपुर(नियामियां/गुरप्रीत) : मोहाली समेत पंजाब के बहुत से इलाकों में बरसात किसानों के लिए आफत बन गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कई स्थानों पर पकी हुई फसलों को बर्बाद कर दिया। जिले के कई इलाकों में धान के खेत पानी से भर गए हैं। 

 

उधर जीरकपुर में भी शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दीं। तेज बारिश के कारण धान की फसल गिर गई है जिससे बड़े पैमाने पर किसानों का नुक्सान हुआ हैं। डेराबस्सी व लालडू क्षेत्र में बारिश से धान की फसल को नुक्सान हुआ है। बारिश से सरसों की बुवाई के लिए खेत की तैयारी भी प्रभावित हुई है। किसान हरदेव सिंह, मंगल सिंह, बरखा राम, दीन दयाल, केसर सैनी, राम कुमार सैनी, बलदीप सिंह गिल आदि ने बताया कि पकती धान की फसल को बारिश नुक्सान पहुंचाती है। 
 

Advertising