बारिश से शहर में हुआ पानी-पानी, लोग हुए परेशान

Monday, Aug 21, 2017 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ : शहर में सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों का जन-जीवन प्रभावित कर दिया। जहाँ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं इस झमाझम बारिश से सड़कों में पानी ही पानी हो गया। इससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। इस मूसलादार बारिश में लोग घरों में दुबके नजर आए।

 

वाहन चलाने में लोगों को आई दिक्कत :
बारिश के कारण वाहनों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को वाहन चलाने में भी काफी दिक्कतें आई| कई लोग रास्तों में अपने वाहनों को खड़ा कर पेड़ों के नीचे खड़े नजर आए।  आलम यह रहा कि पानी डिवाईडर के ऊपर से निकलने लगा। सड़कों व गलियों में एकत्र हुआ यह पानी लोगों के घरों व दुकानों में तक जा घुसा। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।

 

स्कूल जाने में छात्रों को आई दिक्कत :
वहीं स्कूल, ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश के चलते स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से छुट्टी लेकर घर पर ही रहे। 


 

Advertising