शहर में तेज बौछारों से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 08:44 AM (IST)

चंडीगढ़(रोहिला) : बुधवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। शहर में तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 30 जून तक मानसून आने के संभावना जताई थी। अनुमान के मुताबिक 11 दिन बाद मानसून ने दस्तक दी। 

 

मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने मानसून की घोषणा करते हुए बताया कि चंडीगढ़ में कुल 67 एम.एम. बारिश हुई है और आने वाले एक दो दिनों में हल्की-बूंदाबांदी ही रहेगी, लेकिन 15 व 16 जुलाई को भारी बारिश की संभावनांए बनी हुई हैं। मानसून के आगमन के साथ ही चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जो सामान्य तापमान से माइनस 6 डिग्री नीचे रहा। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई जो दोपहर साढ़े 12 बजे तक हल्की-हल्की बूंदाबांदी के साथ जारी थी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

 

कब-कब पहुंचा मानसून

2016      -      2 जुलाई

2015      -      25 जून

2014      -      2 जुलाई

2013      -      16 जून

2012      -      6 जुलाई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News