मेघा बरसे रात भर, वीरवार दिन को भी नहीं रही कोई कसर...

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2016 - 02:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : उमस और गर्मी से परेशान शहर के लोगों ने वीरवार दोपहर हुई बरसात से राहत की सांस ली। चंडीगढ़ में बुधवार रात को ही मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार रात करीब 12.30 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश और बिजली की गडगड़़ाहट से मौसम कूल हो गया। पूरी रात हुई भारी बारिश सुबह के करीब चार बजे बंद हुई। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। 


वीरवार सुबह होते ही सुर्य देव प्रकट हुए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिके और दोपहर 12:30 बजे शहर वासियों को भारी बरसात का सुहाना दृश्य देखने को मिला। आज हुई बारिश ने मानसून की विदाई के दौरान मानसून की दस्तक का एहसास दिलाया। वीरवार दिन को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया लेकिन बारिश रुकने के बाद धूप निकल आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News