शहर में अगले तीन दिन बारिश की संभावना

Wednesday, May 15, 2019 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : अगले तीन दिन तक शहर के लोगों को गर्मी से निजात मिलती रहेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की पूरी संभावना है। सोमवार देर रात हुई बारिश के कारण मंगलवार दिन ज्यादा गर्म नहीं रहा। 

केंद्र के मुताबिक 1.0 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है। वैस्टर्न डिस्टर्बैंस होने के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में भी रहेगा। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सैल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है।

Priyanka rana

Advertising