बारिश से मौसम कूल-कूल, 5 डिग्री गिरा पारा

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 08:46 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शहर में बुधवार को दिनभर हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं पारे में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे शहर का मौसम सुहावना हो गया है। बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। कुल 12.5 एम.एम. बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के साथ लगते इलाकों में वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के कारण बारिश का स्पैल बना था जोकि चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में भी एक्टिव रहा। बारिश के बाद हुई ठंडक ने तापमान में गिरावट का काम किया। 

मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री था। वहीं बुधवार को पारा गिरकर 26.6 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा। विभाग के मुताबिक यह अप्रैल महीने का यह आखिरी बारिश का स्पैल था। इसके बाद बारिश की संभावना नहीं है।

आज छाए रहेंगे बादल :
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार वीरवार को बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News