कल से फिर एक्टिव होगा वैस्टर्न डिस्टर्बैंस, बारिश के आसार

Wednesday, Mar 13, 2019 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सोमवार को चंडीगढ़ में हुई बारिश के बाद मंगलवार को गुलाबी ठंडक रही। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड का अहसास कम हुआ लेकिन जैसे ही शाम हुई, ठंड का असर भी बढ़ता गया। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 14 मार्च को फिर से वैस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय हो रहा है। इसके कारण वीरवार को चंडीगढ़ में फिर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मंगलवार को शहर का तापमान सोमवार के मुकाबले 3 डिग्री अधिक रहा। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10.3  डिग्री रहा। एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहा।

Priyanka rana

Advertising