आज से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण चंडीगढ़ के लोग भी ठिठुरने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार देर रात बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। 

मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया फिलहाल अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अभी 10 से 15 दिनों के बीच बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सैल्सियस रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News