बारिश के आसार, आज बरस सकते हैं बदरा

Tuesday, Jan 23, 2018 - 08:08 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर में बारिश हो सकती है, जो ठंड में इजाफा करेगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

 

वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी पडऩे की पूरी संभावना बनी हुई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस रहा। 

 

वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट का तापमान 21.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक थम-थम कर बारिश होगी। 

Advertising