मौसम ने बदला मिजाज, पूरा दिन भीगता रहा शहर, गिरा पारा

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़( रश्मि) : शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार पूरा दिन लगी रही। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन भर थम-थम कर हो रही बारिश के कारण सड़कों और मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी पेश आए। 

 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि रविवार को बारिश हल्की-फुल्की ही रहेगी। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश रात भी जारी रहने के बाद शनिवार शाम तक जाकर थमी। तापमान में 6 डिग्री सैल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां शहर का अघिकतम तापमान 30.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को वह भारी गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सैल्सियस पर जा पहुंचा। दिन का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे तक सितंबर माह की कुल 84.3 एम.एम बारिश दर्ज की गई थी जबकि शनिवार को साढ़े आठ बजे के बाद शाम साढ़े 6 बजे तक कुल 46.9 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के चलते शहर में कई पेड़ जा गिरे। पल्सौरा में तीन पेड़ सड़क पर आ गिरे। हालांकि इस दौरान कोई नुक्सान नहीं हुआ पर वहां जाम जैसी स्थिति बन गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News