बारिश के साथ ओले पडऩे के आसार, दिन होंगे और ठंडे

Thursday, Dec 12, 2019 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच में हल्की धूप निकली, लेकिन उसका सर्द हवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक बुधवार रात से वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो जाएगा। 

12 और 13 को बारिश होने के आसार हैं। वहीं 12 को चंडीगढ़ में बारिश होने के 60 फीसदी आसार हैं, जबकि 13 दिसम्बर को बारिश होने के 90 फीसदी आसार हैं। इस दौरान ओले भी पडऩे की संभावना है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ ओले पडऩे की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

Priyanka rana

Advertising