पंचकूला में तेज बारिश से कई जगह गिरे पेड़, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

Saturday, Aug 24, 2019 - 10:49 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को शुक्रवार दोपहर हुई बारिश ने राहत दी। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में वाहनों पर पेड़ गिर गए। हालांकि इन घटनाओं में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। 

सैक्टर-5 स्थित सामान्य बस स्टैंड के पीछे बनी पार्किंग में दो पेड़ गाडिय़ों पर गिर गए। इससे गाडिय़ों को काफी नुक्सान हुआ। बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर भी पेड़ की शाख टूट कर गिरी। सैक्टर-4 व 5 की डिवाइडिंग पर लगे पेड़ भी आंधी नहीं झेल पाए। झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 1 घंटे तक जारी रही। 

Priyanka rana

Advertising