रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की समयसारणी में हुआ बदलाव, जानें क्या रहेगा समय
punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2016 - 03:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : अब विंडो पर रेल रिजर्वेशन कराना सुलभ हो जाएगा। क्योंकि अब रेलवे स्टेशन में लोगों की लंबी कतारें देखते हुए रेल रिजर्वेशन की समयसारणी में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल सीनियर डीसीएम की ओर से इस संबंध में सभी चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर्स को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अब यह रहेगी समयसारणी :
अभी तक पूरे भारत में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे विंडो टिकट की लंबी कतारें लगती थीं। रेलवे ने यात्रियों की इस दिक्कत को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस फैसले के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ एंड पर बने रेल रिजर्वेशन काउंटर को 8 बजे के बदले रात 10 बजे तक खोल दिया गया है। इसके अलावा संडे को अभी तक दोपहर दो बजे तक खुलता था उसे भी अब रात 10 बजे तक कर दिया है।