रेलवे स्टेशन का बस स्टॉप बना पॉकेट मारों का अड्डा

Wednesday, Nov 13, 2019 - 11:07 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): अगर आप चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए बस का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं। रेलवे स्टेशन के बस स्टॉप इन दिनों पॉकेट मारों का अड्डा बन चुका है। इन चोरों को जी.आर.पी. का कोई डर नहीं हैं। बस स्टॉप जी.आर.पी. थाने से सिर्फ 15 कदम की दूरी पर है।  इसके बाद भी झपटमारों पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। बस स्टॉप पर बढ़ रही वारदातों की जानकारी ऑटो चालकों ने जी.आर.पी.की दी गई लेकिन इसके बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पॉकेट मार भीड़ में यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैंं। ऑटो चालक राजेश कुमार का कहना है कि आए दिन यहां पर चोरी की वारदात होती हैं। 

 

15 कदम पर जी.आर.पी. थाना, सामने दरिया चौकी
रेलवे स्टेशन के बस स्टॉप के सामने दरिया पुलिस चौकी हैं। सिर्फ 15 कदम की दूरी पर जी.आर.पी. थाना है। लेकिन दुख की बात यह हैं कि दोनों तरफ पुलिस फोर्स होने के बाद भी अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। जब कभी चोरी का केस चंडीगढ़ पुलिस के पास जाता है तो कहा जाता है कि यह एरिया हमारा नहीं हैं। यह जी.आर.पी. का एरिया है। इन दोनों के चक्कर में यात्रियों का नुक्सान होता है।    

 

बस स्टॉप पर नहीं लगा सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा रामभरोसे
वैसे तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता हैं लेकिन रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। बस स्टॉप पर कोई भी कैमरा नहीं लगा है। सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं होने के कारण पॉकेट मारों का पकड़ा मुश्किल हो जाता है। बहरहाल यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे है।

 

pooja verma

Advertising