हर माह कम हो रही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या

Wednesday, Feb 14, 2018 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या हर माह कम होती जा रही है। ऐसे मे यह रेलवे अधिकारियों के लिए भी पेरशानी का सबब है। मंडल के रेलवे अधिकारियों द्वारा इस समस्या को लेकर मंथन किया जा रहा हैं। 

 

वहीं चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्य पर भी रोक लग सकती हैं। रेलवे को सबसे अधिक कमाई रेलवे के जनरल टिकट से होती है इसी में भारी गिरावट आ रही है। जानकारी के अनुसार अक्तूबर में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब तीन लाख थी, लेकिन अगले माह ही यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली। इसके बाद हर माह कमी दर्ज की गई हैं। 

 

चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को आगे तक चलाने का प्लान : 
रेल मंत्री द्वारा चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में चंडीगढ़ पंहुचे हुए थे। सफर के दौरान उन्होंने देखा कि चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी गाड़ी संख्या-12045-46 में काफी सीटें खाली थी, जिसके बाद उन्होंने डी.आर.एम. को तलब करते हुए इसे आगे तक का चलाने का प्रपोजल तैयार करने का आदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक अब चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को आगरा तक चलाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। 

 

दिस. व जनवरी में संख्या सबसे कम :
यात्रियों की संख्या पर ध्यान दें तो सबसे कम जनवरी में सबसे कम यात्रियों ने चंडीगढ़ से सफर किया। अक्तूबर माह के यात्रियों के हिसाब से देखा जाए तो जनवरी में करीब 80 हजार यात्रियों की संख्या में कमी आई। 

माह                 पैसेंजर 
सितम्बर          261840
अक्तूबर            292930 
नवम्बर           256790 
दिसंबर           225720 
जनवरी           212730
 

Advertising