रेलवे हैरीटेज ट्रैक पर यात्रियों को 26 जनवरी से मिलेगा तोहफा

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : रेलवे बोर्ड के अंबाला मंडल की ओर से पर्यटकों को खास तोहफा दिया जा रहा है। वर्ल्ड क्लास हैरीटेज कालका-शिमला सैक्शन पर अंबाला मंडल द्वारा 26 जनवरी से रेल मोटरकार के साथ 6 नए कोच को जोड़ा जाएगा। इन कोच में एक एफ.सी.जेड. और 5 एफ. सी. जेड. एल. आर. शामिल हैं। 

अंबाला मंडल के डी.आर.एम.दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि जो कालका-शिमला ट्रैक पर पहले रेल मोटरकार चलती थी, उसे 26 जनवरी से कैंसल किया जा रहा है और उसकी जगह नई कोचों वाली ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। 

यह ट्रेन 26 जनवरी से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। कालका से ट्रेन रोजाना सुबह 5.10 बजे चलेगी और बड़ोग सुबह 7.16 बजे पंहुचेगी। जबकि शिमला सुबह 9.50 बजे पंहुच जाएगी। इसके साथ ही शिमला से शाम को 5.25 बजे चलेगी और रात 10.05 बजे कालका पंहुच जाएगी।

कोच की यह हैं विशेषताएं :
बेहतर सीटें, फ्लोरिंग वुडन फील पी.वी.सी., 4 फायर डिसटिंग्वशर, वॉशरूम फिटिंग, वैस्टर्न स्टाइल कमोड, विंडर विंडो, रोलर ब्लाइंड्स, बाहर की तरफ लपेटता विनायल और इसके अलावा कुछ कोच में ए.सी. की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News