बूम बाॅक्स कैफे में रेड, पाबंदी के बावजूद सरेआम चल रहा हुक्का
punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 04:32 PM (IST)

चंडीगढ़,(कुलदीप/भगवत) : चंडीगढ़ के सैक्टर 9 स्थित बूम बाॅक्स कैफे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने रेड मारी। इस दौरान हैल्थ डिपार्टमेंट की टीम को मौके से 50 हुक्के बरामद हुए है। साथ ही 11 पैकेट मुलासिस के बरामद हुए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट की इस रेड के दौरान कैफे में क्राईम ब्रांच और सैक्टर 3 की थाना पुलिस भी मौजूद रही। यह रेड डायरेक्टर हैल्थ सर्विसस जी दीवान के निर्देशों पर मारी गई थी।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ में कैफे या डिस्को में हुक्के पर पाबंदी है और हुक्के के साथ-साथ निकोटिन के सेवन पर भी पूरी तरह पाबंदी है। बावजूद इसके बूम बाॅक्स कैफे में सरेआम हुक्का चल रहा था। जिसे हैल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने बरामद कर लिया है और उनके सैंपल भी ले लिए है।