हुडा दफ्तर में विजीलैंस और CM फ्लाइंग स्क्वायड की ज्वाइंट रेड

Friday, Nov 24, 2017 - 11:04 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के सैक्टर-6 स्थित मुख्यालय में वीरवार दोपहर विजीलैंस विभाग और सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायर्ड की ज्वाइंट टीम ने छापा मारा। विजीलैंस के डी.एस.पी. राज कुमार के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई हुई। इस दौरान हुडा ऑफिस से कई प्रॉपर्टी संबंधी कागजात विजीलैंस ने अपने कब्जे में लिए हैं। 

 

विजीलैंस सूत्रों की मानें तो हुडा दफ्तर के दो और एक अन्य बाहरी व्यक्ति को राऊंडअप करके पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई भी इन तीनों से हुई पूछताछ के आधार पर की गई है।  विजीलैंस के डी.एस.पी. ने बताया कि हुडा में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 

 

कई महत्वपर्ण कागजात हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है, इस संबंध में डी.एस.पी. ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। खबर लिखे जाने तक विजीलैंस की टीम अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी। 

 

सफेद रंग की स्विफ्ट कार को भी लिया कब्जे में, मिले कागजात :
विजीलैंस की टीम ने जिस बाहरी शख्स को राऊंडअप किया है, उसकी सफेद रंग की स्विफ्ट कार को भी कब्जे में लिया है। विजीलैंस के अधिकारियों ने हुडा दफ्तर की पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार की डिग्गी को खुलवाकर उसे चैक किया, जिसकी बाकायदा वीडियो ग्राफी भी की गई। 

 

कार की डिग्गी से प्रॉपर्टी की अलॉटमैंट लैंटर, आधार कार्ड की फोटो कापी, पैनकार्ड की फोटो काफी, कुछ एग्रीमैंट्स और कुछ फोटो ग्राफ्स मिली है। जिन्हें विजीलैंस टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। 

 

सूत्रों की मानें तो हुडा दफ्तर में आने से पहले विजीलैंस की टीम ने जिला सचिवालय में भी दबिश दी थी। लेकिन वहां से क्या जब्त किया, इसकी अभी तक पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertising