देर रात तक खुले नाइट क्लबों और डिस्क में पुलिस के छापे, 5 पर केस

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : नाइट क्लब और डिस्को में देर रात तक पार्टी चलने पर ईस्ट डिवीजन पुलिस ने शुक्रवार रात को इंडस्ट्रीयल एरिया के पिरामिड क्लब, प्ले ब्वॉय, एस.एफ. क्लब, सैक्टर-7 स्थित मॉलीक्यूल क्लब और सैक्टर-26 के फिंच क्लब पर छापे मारे। 

पुलिस ने इन क्लबों को डी.सी. के आदेशों का उल्लंघन करते पाया। यहां पर जमकर ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने मॉलीक्यूल क्लब के पंकज, फिंच क्लब के मनोज कुमार, एस.एफ. क्लब के विकास, पिरामिड के दीपक, प्ले ब्वॉय के करण के खिलाफ डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना करने का मामला दर्ज किया है।

डी.सी. के आदेशों का कर रहे थे उल्लंघन :
चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों को रोज सूचना मिल रही थी कि सैक्टर-26 व  इंडस्ट्रीयल एरिया में देर रात तक डिस्को और नाइट क्लब खुले रहते हैं। अफसरों ने डी.एस.पी. ईस्ट दिलशेर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी समेत 30 पुलिस जवानों की स्पैशल टीम बनाई। 

टीम ने शुक्रवार रात 12 बजे के बाद सैक्टर-7 स्थित मॉलीक्यूल क्लब व सैक्टर-26 के फिंच क्लब में छापा मारा। दोनों में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। पुलिस ने दोनों के मैनेजरों पंकज और मनोज को दबोच लिया। 

इसके बाद पुलिस ने इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पिरामिड क्लब ,प्ले ब्वॉय और एस.एफ. क्लब में छापा मारा। तीनों तय समय के बाद खुले मिले। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने तीनों के मैनेजरों करण, दीपक व विकास को काबू कर मामला दर्ज किया। 

प्ले ब्वॉय क्लब में चाबी रूम, बाहर नहीं आती आवाज :
इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित प्ले ब्वॉय क्लब में सुबह पांच बजे तक पार्टी चलती है। इसके लिए डिस्को मालिक ने चाबी रूम बना रखा है जो साउंड प्रूफ है। इसके अंदर युवक और युवती सुबह पांच बजे तक पार्टी करते हैं, जिसकी भनक पुलिस को नहीं लगती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News