शहर के हुक्का बारों पर SDM की रेड, भरे सैंपल

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 11:48 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार शाम को शहर के कई रैस्टोरैंट्स, कैफे, हुक्का बार, में रेड की। रेड के दौरान चैक किया गया है, कि कहां-कहां हुक्का सर्व किया जा रहा है। वहीं किस रैस्टोरैंट्स में नियमों को तोड़ा जा रहा है। 

PunjabKesari

इस दौरान पंचकूला के एस.डी.एम. धीरज चहल के साथ पुलिस फोर्स की एक टीम को भी लगाया गया था। जिसके चलते कई जगहों से हुक्का फ्लेवर्स के सैंपलों को भरा गया है। जिसके बाद पुलिस इन सैंपलों को लैब में चैक करने के लिए भेजेगी, अगर इन फ्लेवर्स में निकोटीन की मात्रा पाई जाती है, तो हुक्का बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

इस बारे में पंचकूला के एस.डी.एम. धीरज चहल ने बताया कि हुक्का बारों पर शिकंजा कसने के लिए ये रैड की गई है। जिसके चलते सैक्टर-8 स्थित चिक्की मंकी, सैक्टर-14 के बुफे हट, सैक्टर-9 स्थित ब्रू एस्टेट, में चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस की टीम भी एस.डी.एम. के साथ थी, ताकि कहीं कोई पुलिस को चैकिंग करने के दौरान रोके न।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News