शरीर से निकल जाए रैबीज खुले छोड़े हैं अंकुश के जख्म

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़/पंचकूला(रवि/चंदन) : मंगलवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे के सामने आवारा कुत्ते का शिकार हुआ तीन वर्षीय मासूम अंकुश पी.जी.आई. में एडमिट है। अंकुश को कुत्ते ने 18 जगह काटा है। डॉक्टरों के मुताबिक जहां तक खतरे का सवाल है तो इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता सकते क्योंकि रैबीज का असर काटने के बाद कभी भी हो सकता है। 

डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर से फिलहाल ब्लीडिंग रुकी हुई है। हम चाहते हैं कि अगर रेबीज का लारवा ब्लड या पानी के जरिए शरीर से निकल जाए, इसलिए घावों को खुला छोड़ा गया है। वहीं, पंचकूला नगर निगम की टीम ने उस आवारा कुत्ते को पकड़ कर पिंजरे में बंद कर लिया है, जिसने बच्चे पर हमला किया था। कुत्ते के शरीर से सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उसे 10 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा और इस दौरान अगर उसकी मौत हो जाती है तो मामला और गंभीर हो सकता है। 

बच्चे ने अभी तक सिर्फ दो बिस्किट खाए, पूरे शरीर में है दर्द :
बच्चा पी.जी.आई. के एडवांस पीएडिट्रिक्स सैंटर की एमरजैंसी में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि अंकुश को एंटी रैबीज इंजैक्शन लगा दिए गए हैं। घाव भरने के लिए बच्चे को एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं। वीरवार सुबह प्लास्टिक सर्जन आएंगे और देखेंगे कि बच्चे को फिलहाल सर्जरी की जरूरत है या नहीं। 

अगर जरूरत पड़ी तो बच्चे को हॉस्पिटल में रखा जाएगा, नहीं तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में कुछ टाइम ठहर कर प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। पिता श्रीपाल ने बताया कि बच्चे ने सुबह दो बिस्किट खाए हैं। शरीर के लगभग हर हिस्से पर कुत्ते ने काटा है, जिसके चलते बेटे को बहुत दर्द हो रहा है। मां सीमा ने बताया कि उनके पास तो इतने पैसे भी नहीं हैं कि बच्चे के इलाज पर खर्च कर सकें। 

घटना से सहमे हैं लोग :
इस घटना के बाद से गांव नाडा के लोगों भय का माहौल बना हुआ है। नगर निगम अधिकारियों के आदेशों के बाद डॉग कैचर टीम बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव नाडा पहुंची और मासूम को काटने वाले कुत्ते को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। इसके बाद गांव वासियों ने राहत की सांस ली। 

काबू किए गए आवारा कुत्ते को सैक्टर-3 स्थित पैट अस्पताल में पहुंचाया गया। कुत्ते को एक पिंजरे में रखा गया है। कुत्ते इतना उग्र था कि उसने ने पिंजरे की जाली तक को दांत से काट डाला। इसी से अंदाजा लगया जा सकता है कि कुत्ते ने बच्चे को किस तरह से काटा होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News