पूटा चुनाव: आमने-सामने होंगे प्रो. ग्रोवर और प्रो. गिल

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 01:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में पूटा चुनाव के लिए नामांकन लिस्ट की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई। चुनाव में वी.सी. ग्रुप के शिक्षा विभाग के प्रो. जितेंद्र ग्रोवर और गोयल ग्रुप के समाज विज्ञान की प्रो. राजेश गिल का नाम फाईनल हो गया है। अब इन दोनों ग्रुप्स में होगा। चुनाव 23 अगस्त को होने हैं। पूटा के सभी पदों पर मुकाबला वी.सी. व गोयल ग्रुप के बीच होगा। वहीं वाईस प्रैजीडैंट पद के लिए  खड़े विंरेद्र नेगी और खजांजी पद के लिए अमित चौहान  ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। 

 

केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा मिले पी.यू. को: प्रो. ग्रोवर
प्रो.जितेंद्र ग्रोवर ने कहा कि समय पर पी.यू. को ग्रांट न मिलने से यहां आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने  कहा कि  पीयू को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाने के लिए काम करेंगे ताकी इसे केंद्र  से समय पर ग्रांट मिले द्व पी.यू. में पीएच.डी. इंक्रिमैंट शुरू करवाना है। पी.यू. के 160 पीएच.डी. फैकल्टी को इंक्रीमैंट नहीं मिल पाया है द्व डैंटल कॅालेज के पैंडिंग प्रमोशन केस में जल्द काम होना द्व पी.यू. में शिक्षकों के 30 नए घर बनकर तैयार हो चुके हैं जो जल्द शिक्षकों को अलॉट होने चाहिएद्व पीयू में 7वें वेतन आयोग की रेगुलेशन भी आने वाली है। उनकी ये कोशिश रहेगी कि ये रेगुलेशन आते ही जल्द 7वां वेतन आयोग लागू करवाया जाए। 

 

प्रशासनिक कार्यों में आए पारदर्शिता: प्रो गिल 
प्रो. राजेश गिल ने कहा कि हम पी.यू. में पारदर्शिता लाना चाहते हैं। इस समय प्रशासनिक कार्यों में कोई भी पारदर्शिता नहीं है द्व पी.यू, को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा मिले ताकि यहां की आर्थिक दशा सुधरे द्व पी.यू. में सरकार केनियमों के तहत कार्य हो द्वपी.यू. की लगातार गिरती रैंकिग पर काम होना जरूरीद्व  पी.यू में ट्रैफिक मैनेजमैंट पर कार्य होना जरूरी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News