पूटा चुनाव: प्रैजीडैंट के  लिए प्रो. ग्रोवर और प्रो. गिल में होगी टक्कर

Saturday, Aug 12, 2017 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़ ( हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में पूटा चुनावों के लिए नामाकंन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। चुनावों में  प्रैजीडैंट पद के लिए वी.सी. ग्रुप से प्रो. जितेंद्र ग्रोवर और अशोक गोयल ग्रुप से प्रो. राजेश गिल ने नामांकन भरा। वहीं ग्रुप-4 से केशव मल्होत्रा निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। उम्मीदवार शनिवार को नामांकन वापस ले सकते हैं। जिसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट डिस्पले कर दी जाएगी। 

 

अक्षय-खालिद व दविंद्र ग्रुप 
प्रो.खालिद ने कहा कि  अक्षय-खालिद ग्रुप इस बार कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा। इससे पहले भी हो चुका है जब अक्षय-खालिद ग्रुप से कसी ने चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह किसी को भी  स्पोर्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन जो 60-70 कोर मैंबर हैं वह हमारी तरफ से स्वतंत्र हैं वह किसे स्पोर्ट करे। वहीं दविंद्र ग्रुप ने भी इस बार चुनाव न लडऩे का मन नामांकन से पहले ही बना लिया था। वहीं डा. एम.सी. सिद्धू  ने भी चुनाव न लडऩे का फैसला नामांकन से पहले ही ले लिया था। 

 

प्रो. खालिद होंगे मई,2018 में सेवानिवृत्त
प्रो. मोहम्मद खालिद मई, 2018 में सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में अक्षय-खालिद ग्रुप को ऐसा चेहरा चाहिए जो पार्टी में अपनी पैठ बना सके। अगर कोर्ट ने प्रोफैसर की सेवानिवृत्त की उम्र बढ़ाकर 60 से 65 कर दी तो अक्षय-खालिद ग्रुप यूं ही बना रहेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो अक्षय-खालिद ग्रुप को नए सिरे से अपने ग्रुप को लांच करना होगा। 


 

इन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 
पद        वी.सी. ग्रुप            गोयल ग्रुप 
वाईस प्रैजीडैंट    प्रो.दीप्ती सरीन    प्रो.अनिल कुमार
सैके्रटरी        प्रो.अशोक कुमार,      प्रो.जे.के.गोस्वामी
ज्वाइंट सैक्रेटरी     प्रो.नरेश कुमार    प्रो.जे.एस. शेरावत
खंजाची        र्कीत वरदान        अमनदीप सिंह
इनके अलावा वाइस प्रैजीडैंट पद के लिए वीरेंद्र नेगी और खंजाची पद के लिए अमित चौहान भी चुनावों में खड़े हैं। इसके अलावा ग्रुप एक, दो, तीन व पांच के लिए भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। 


 

Advertising