पूटा चुनाव : प्रो. गिल ने लगाई जीत की हैट्रिक, 75 वोटों से की जीत हासिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पूटा) के चुनावों में प्रो. राजेश गिल ने 323 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है, जबकि उनके विरोधी ग्रुप प्रो. जयंती दत्ता ने 248 वोट हासिल किए। 

प्रो. राजेश गिल ने 75 वोटों से यह जीत हासिल की है। पिछले वर्ष 2018 में चुनावों में प्रो. राजेश गिल ने कुल 358 वोट हासिल किए थे। वहीं वाइस प्रैजीडैंट मृत्युंजय ने 355 वोट हासिल कर 143 वोटों से जीत हासिल की। जबकि डॉ. दत्ता ग्रुप की सुखबीर ने 212 वोट हासिल किए हैं। 

पूटा चुनावों में प्रो. राजेश गिल ग्रुप ने सभी पदों पर बेहतर जीत हासिल की है। हालांकि एग्जीक्यूटिव ग्रुप फाईव में प्रो. खालिद जीत गए हैं। ध्यान रहे कि  सैशन 2017 में पूटा के  चुनावों में भी प्रो. राजेश गिल चुनाव जीती थी। पिछले सैशन में प्रो. गिल 91 वोटों से चुनाव जाती थी।  इस दौरान उन्होंने 389 वोट हासिल किए थे।  इस बार भी प्रो. राजेश गिल ग्रुप में पूटा के अधिकतर उम्मीदवार पिछले साल के ही हैं। 

प्रो. राजेश गिल ग्रुप इतने वोट से जीता
कुल वोट                               जीते वोट से     इनवेलिड वोट           
प्रैजीडैंट - प्रो.राजेश गिल    
323                                     75                18
वाइस-प्रैजीडैंट-मृत्युंजय 
 355                                   143               22          
सैक्रेटरी-जे.के गोस्वामी
360                                    148               17    
ज्वाइंट सैक्रेटरी-सुपिंद्र कौर
305                                    49                 28
ट्रैजरार-अमनदीप सिंह
311                                    57                 24

638 सदस्य बने थे, डैंटल कॉलेज की फैकल्टी नहीं बने मैंबर :
पूटा के चुनावों के लिए इस वर्ष कुल 638 सदस्य बने थे, जबकि डैंटल कालेज के फैकल्टी मैंबरों ने सदस्य बनने से साफ इंकार  कर दिया था। डैंटल कालेज से कुल 42  फैकल्टी मैंबर रैगुलर थे। वहीं करीबन 15 से 20 फैकल्टी मैंबर शहर से बाहर या छुट्टी पर होने के कारण  पूटा के सदस्य नहीं बन पाए थे। 

-एग्जीक्यूटिव ग्रुप-1
नवरीत कौर, नितिन अरोड़ा, सुमन सुमी और उपनीत कौर मांगट जीती। 

-एग्जीक्यूटिव ग्रुप-2 
अमरजीत सिंह नौरा, गुलदीप सिंह, सरवरिंद्र कौर, विजेयत्ता, चड्ढा।

-एग्जीक्यूटिव ग्रुप-3 
अमृतपाल कौर, अनिल कुमार, जगजीत सिंह और नीरज अग्रवाल जीते। 

-एग्जीक्यूटिव ग्रुप-4 
प्रो. जयंती दत्ता ग्रुप से एकमात्र प्रो. खालिद ने जीत हासिल की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News