महिला का दो महिलाओं ने किया पर्स चोरी, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 11:53 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-7 की माकीट में शॉपिंग के लिए आई महिला का दो महिलओं ने पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सैक्टर-19 चंडीगढ़ निवासी अनिल कुमारी ने बताया वह पंचकूला सैक्टर-6 महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा कार्यालय में कार्यरत हैं। 

वह शाम करीब साढ़े चार बजे सैक्टर-7 की मार्कीट में शॉपिंग के लिए गई थी। जब शॉपिंग कर रही थी उसी समय दो महिलाएं आई और बड़ी चालाकी से एक महिला ने पर्स निकाल लिया और फरार हो गई। पर्स में करीब 28 हजार रुपए थे। चोरी की वारदात दुकान मेंं लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। 

सामान्य अस्पताल की पार्किंग से एक्टिवा चोरी :
सैक्टर-7 निवासी डॉक्टर नैना जसवाल ने पुलिस मेंं दी शिकायत में बताया कि वे सामान्य अस्पताल में हार्ट सैंटर में सैंटर हैड के पोस्ट पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि एक्टिवा अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। इसके आफिस के काम से अंबाला गई थी। जब वापस आई तो देखा कि एक्टिवा वहां नहीं थी। इसके बाद शिकायत पुलिस में दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News