सामान खरीदने आई महिला ने ऐसी की करतूत, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Sunday, Aug 13, 2017 - 07:58 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-19 स्थित दुकान से सामान खरीद रही महिलाओं का पर्स ब्लेड से काटकर नकदी निकालनी वाली महिला और युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की सारी करतूत दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। आरोपी महिला की पहचान मेरठ निवासी महनाज और अदनान खान के रूप में हुई। दुकान के कर्मचारी बलजीत की शिकायत पर पुलिस ने महिला और युवक पर केस दर्ज कर लिया है। सैक्टर-29 निवासी बलजीत ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-19 में दुकान पर काम करता है। शुक्रवार शाम कुछ महिलाएं उनकी दुकान से सामान खरीद रही थी। इतने में एक महिला और युवक भी आकर सामान देखने लगे। दोनों मिलकर ब्लेड से अन्य महिलाओं के पर्स काटकर नकदी निकालने लगे। इतने में दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति ने यह देख शोर मचा दिया और फिर लोगों ने दोनों का काबू कर पुलिस को सूचित किया। पहले तो दोनों वारदात को लेकर इंकार करते रहे पर सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने के बाद दोनों की हरकत सामने आ गई। 

Advertising