आयकर भवन सैक्टर-17 में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने फहराया तिरंगा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 06:56 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_8image_18_56_009955652incometax.jpg)
चंडीगढ़, (ब्यूरो) : आयकर विभाग की ओर से आयकर भवन सैक्टर-17ई चंडीगढ़ में 77वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उत्तर पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़ आम्रपाली दास बतौर मुख्य अतिथि इस अवसर मौजूद रहीं और उन्होंने तिरंगा फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश की शान में तिरंगे गुब्बारे उड़ाए। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आयकर विभाग के अधिकारियों, शिवालिक पब्लिक स्कूल और डीसी मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने कविता, समूह नृत्य और गीत जैसी विभिन्न देशभक्ति थीम वाली प्रस्तुतियां दीं।
विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों को ब्रिटिश शासन से हमें आजादी दिलाने और अशांत समय में दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए हमारे देश के सैनिकों के बलिदान को याद दिलाया। पंजाबी गायक अमृत मान ने भगत सिंह पर कुछ पंक्तियां गाईं। मुख्य अतिथि आम्रपाली दास ने एक जोशीला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में आयकर विभाग की महान भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के स्वतंत्र होने के बाद से लेकर आज के समय तक विभाग की यात्रा के बारे में बताया।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कर संग्रह के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण करदाता सेवाएं प्रदान करने के लिए लगन से काम करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बड़े होकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एन. जयशंकर, पी.सी.आई.टी.-1 चंडीगढ़, डॉ. जी. फणी किशोर, पी.सी.आई.टी. डॉ. देवेन्द्र सिंह, सी.आई.टी. और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी उपस्थित थे।