बी.एड कॉलेजों में एंट्रैंस टैस्ट पी.यू. लेगी

Friday, Jun 14, 2019 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): शहर के बी.एड कॉलेजों में दाखिला लेने के  लिए स्टूडैंट्स को एंट्रैंस टैस्ट देना होगा। इस वर्ष भी बी.एड कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया को पी.यू. की ओर से दिया जाएगा। बी.एड कॉलेजों में एंट्रैंस टैस्ट 21 जुलाई को लिया जाएगा, जबकि एडमिशन हेतु ऑनलाइन प्रॉस्पैटस व फॉर्म 16 जून को पी.यू. की वैबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 

 

बता दें कि साल 2018 में नैशनल काऊंसिल फॉर टीचर एसोसिएशन (एन.सी.टी.ई.) की ओर से शहर के बी.एड कॉलेजों में टैस्ट लेने के लिए नोटिफिकेशन आई थी। पिछले वर्ष करीब 8 साल बाद बी.एड का एंट्रैंस टैस्ट लिया गया था। इन कॉलेजों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेज, सैल्फ  निजी फाईनैंस कॉलेज शामिल हैं। 

 

जानकारी के मुताबिक शहर के सभी कॉलेजों में बी.एड की सीटें एंट्रैंस के बावजूद सीटें तो भर गई थी। लेकिन एंट्रैंस टैस्ट देने के चक्कर में कम स्टूडैंट्स ने ही बी.एड में एडमिशन के लिए आवेदन किया। एंट्रैंस क्लीयर करने के बाद जिन स्टूडैंट को सब्जैक्ट कॉम्बीनेशन की दिक्कत आती है। 

 

उन्हें फिर शहर के कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल पाता है। ये स्टूडैंट्स फिर पंजाब के कॉलेजों में एडमिशन ले लेते हैं। पंजाब के कॉलेजों में 2018-19 के सैशन में भी बी.एड की 20 से 30 फीसदी सीटें खाली रह गई थी। पंजाब के कॉलेजों में सीटें खाली रहने की यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। 

 

यह है सीटों का कोटा
पंजाब के कॉलेजों में 85 फीसदी सीटें राज्य के स्टूडैंट्स के लिए और 15 फीसदी आउट साइडर स्टूडैंट्स के लिए है। वहीं यू.टी. के कॉलेजों में भी 85 फीसदी सीटें शहर के स्टूडैंट्स के लिए व 15 फीसदी सीटें आउट साइडर स्टूडैंट्स के  लिए रखी गई हैं। अगर आउट साइडर के लिए रखी गई 15 फीसदी सीटें खाली रह जाती हैं तो इन्हें सैकेंड काऊंसलिंग के दौरान डि-रिजर्व कर दिया जाएगा।

 

ये हैं सीटें
शहर के कॉलेजों में बी.एड की कुल 270 सीटें हंै। पी.यू. से संबंधित 62 कॉलेजों में, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला कॅालेज के 102 कॉलेजों में और गुरु नानक यूनिवर्सिटी, अमृतसर के 51 कॉलेजों में बी.एड के लिए दाखिला प्रक्रिया को पी.यू की ओर से होगा। बी.एड कॉलेजों में ई.डब्ल्यू.एस. कोटे के तहत 10 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी।

pooja verma

Advertising