पी.यू. को नो व्हीकल जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू

Monday, Jan 21, 2019 - 08:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) को नो व्हीकल जोन बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कैंपस के  किसी भी हॅास्टल में स्टूडैंट को फोर व्हीलर में आने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही पहले फेज में आटर्स ब्लॉक  1 से लेकर लॉ डिपार्टमैंट तक फोर व्हीलर की एंट्री भी बंद कर दी जाएगी। 

 

अगले 15 दिनों में यह लागू किया जाएगा। इसके लिए स्टूडैंट को जागरूक किया जाएगा। पी.यू. के पहले फेज में आर्ट ब्लॉक में लागू किया जाएगा। हॉस्टलों में बैठक रस्टूडैंट को फोर व्हीलर न लाने के लिए जागरूक किया जाएगा। 

 

कोट्स
डी.एस.डब्लु. प्रो. नाहर ने बताया कि पी.यू. को नो व्हीकल जोन  बनाने के लिए फेजों में काम किया जाएगा। पहले फेज में  टरैफिक  नो व्हीकल जोन बनने पर  इसे दूसरे फेजों में लागू किया जाएगा।


गौरतलब है कि  पी.यू  को नो व्हीकल जोन बनाने की लंबे समय से कौशिश की जा रहीं है लेकिन अब तक  कैंपस में पी.यू.के स्टूडैंट और प्रोफेसर  कैंपस में बढ़ रहे दिन ब दिन टरैफिक से बेहद ही परेशान है।

pooja verma

Advertising