पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में घुसे सांप, मची अफरातफरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 01:33 AM (IST)

मोहाली, (राणा) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कम्प्यूटर शाखा में सांप दिखाई देने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। और जिसके बाद बोर्ड मैनेजमैंट पर पहुंची और सांप को काबू करने के लिए सपेरे को बुलाया गया। थोडी देर में सपेरे ने सांप के जोड़े को काबू कर अपने पिटारे में बंद कर लिया। जिसके बाद बोर्ड मुलाजिमों ने राहत की सांस ली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में यह पहली घटना थी जहां सांप का जोड़ा मिला। बोर्ड में इन दिनों रैनोवेशन का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले कम्प्यूटर शाखा में सफाई मुलाजिम ने एक सांप को चूहे को खाते देखा। 

उसने इस बारे में तुरंत मैनेजमैंट को सूचित किया। जिसके बाद सोमवार को फिर काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक सेपेरे को बुलाया। और सपेरे को एक मुलाजिम उसे बोर्ड की कम्प्यूटर शाखा में ले गया। जिसके बाद कड़ी मशक्त के बाद सपेरे ने सांपों के जोड़े को काबू किया। जैसे ही सपेरा सांपों को लेकर बोर्ड के कमरे से बाहर पहुंचा। उसके बाद वहां पर भीड़ जुट गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News