50 प्रतिबंधित इंजैक्शनों समेत पकड़े युवक को 10 साल कैद, एक लाख जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : एन.डी.पी.एस. केस में जिला अदालत ने दोषी कुलबीर सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मलोया थाना पुलिस ने वर्ष 2018 में कुलदीप को 50 प्रतिबंधित इंजैकशनों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। 

थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस के अनुसार 5 मई, 2018 को मलोया थाना पुलिस एरिया में पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी समय पुलिस ने मलोया वाटर वर्क्स के समीप एक युवक को पैदल आते देखा। पुलिस को देखते ही वह युवक रास्ता बदल कर जाने लगा। इस पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने उस युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उससे 50 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News