हैरोइन तस्करी केस में दो नाइजीरियन को दस-दस वर्ष कैद

Friday, Nov 29, 2019 - 12:00 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : यहां की एक अदालत ने नशीले पदार्थ बरामदगी के एक केस में सुनवाई करते हुए दो नाइजीरियन नागरिकों को दस-दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशनज जज की अदालत ने दोनों नाइजीरियन नागरिकों मोरे बम-बम (28 वर्ष) तथा चिंबूआवे (28 वर्ष) दोनों निवासी विकास पुरी नई दिल्ली को सजा के साथ-साथ एक-एक लाख रुपए जुर्माना भी किया है।

केस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.टी.एफ. ने 23 दिसंबर 2017 को दोनों नाइजीरियन नागरिकों को मदनपुरा चौंक मोहाली के नजदीक से नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे में से 400-400 ग्राम हैरोइन बरामद की गई थी तथा उनके खिलाफ एस.टी.एफ. के पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी. पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया था कि वे नई दिल्ली में रहते थे और इधर आकर अपने पक्के ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई देकर वापस चले जाते थे। पुलिस ने दोनों को गुप्त सूचना के अधार पर गिरफ्तार कर लिया था। इस केस का 5 जून 2018 को अदालत में चालान पेश किया गया था। इस केस की सुनवाई मोहाली की जिला अदालत में चल रही थी। आज अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुना कर जेल भेज दिया है।

Priyanka rana

Advertising