स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा मां अमृता आनंदमयी अस्पताल: मनोहर लाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद में मां अमृता आनंदमयी की ओर से स्थापित किया गया 2400 बिस्तर का अस्पताल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल है। यह अस्पताल आने वाले समय में देश की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अमृता अस्पताल में मां अमृता आनंदमयी से आशीर्वाद लेने के बाद बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में यहां सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की ज्यादा जरूरत पड़ेगी। ग्रेटर फरीदाबाद सहित अमृता अस्पताल के लिए बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफ.एम.डी.ए. द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद में एक अलग से बस डिपो भी स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

 


-कोच्चि के बाद हरियाणा के फरीदाबाद में यह दूसरा अस्पताल स्थापित किया
इस दौरान मां अमृता आनंदमयी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका सपना है कि कोई भी व्यक्ति अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ उन्होंने केरल राज्य के कोच्चि के बाद हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में यह दूसरा अस्पताल स्थापित किया है। 
मां अमृता आनंदमयी ने कहा कि वह स्वयं तो केरल में रहती हैं और यहां अस्पताल आप सभी लोगों को ही संभलना है। उन्होंने मदद के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। इस पर मुख्यमंत्री ने मां अमृता आनंदमयी का आभार जताया कि हरियाणा सरकार मानवता के इस बेहतरीन कार्य में हमेशा साथ खड़ी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News