पी.यू. का डाटा होगा डिजीटलाइज

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 02:33 AM (IST)

 चंडीगढ़, (रश्मि): पी.यू. का डाटा डिजीटलाइज होगा। डिजीटलाइजेशन के तहत पी.यू. का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन रखने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक  यहां सारा काम मैनुअली होता आया है। इस सारे मैनुअली डाटा का रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज तैयार किया जाएगा। अगर यह डाटा ऑनलाइन किया जाता है तो डाटा से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर संबंधित कर्मचारी व पी.यू. अथॉरिटी के पास होगी। इससे पी.यू. कर्मचारी और पी.यू. अथॉरिटी दोनों को लाभ होगा। हालांकि सारी जानकारी डिजीटलाइजेशन करना पी.यू. प्रबंधन के लिए मशक्कत भरा काम है। जानकारी के मुताबिक  पी.यू. में करने वाले वाले कर्मियों, फैकल्टी मैंबर्स का रिकॉर्ड डिजीटलाइज किया जाएगा। 

रिकॉर्ड में एग्जामिनेशन रिकॉर्ड और अहम बैठकों के मिनट्स भी ऑनलाइन डाले जाएंगे। हालांकि कांफिडैंशियल मामलों को ऑनलाइन नहीं डाला जाएगा। इस प्रक्रिया में जो कर्मचारी पी.यू. में अब कार्यरत नहीं है उनका डाटा भी डिजीटलाइज होगा। इसके अलावा कर्मचारियों की सर्विस बुक, उनकी ज्वाइनिंग व सर्विस संबंधी जानकारी ऑनलाइन मौजूद होगी।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News